Nikki Tamboli Biography in Hindi | निक्की तंबोली का जीवन परिचय | Age, Height, Family, Income, Husband


Nikki Tamboli Biography in Hindi: बिग बॉस और खतरों के खिलाडी जैसे लोकप्रिय शो में नजर आने वाली निक्की तंबोली एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है | निक्की फिल्मो, विज्ञापनों और म्यूजिक विडियो में भी नजर आ चुकी है तो चलिए जान लेते है निक्की तंबोली के बारे में पूरी जानकारी |

निक्की का असली व् पूरा नाम निक्की तंबोली है और उनका उपनाम (Nick-name) निक्की है | निक्की पेशे से एक अभिनेत्री है और मॉडल भी है | निक्की का राशि चिन्ह सिंह है | निक्की को भारत की राष्ट्रीयता प्राप्त है और वह धर्म से ईसाई है | निक्की को शुरू से ही लगता था की उनके अंदर अभिनेत्री बनने की सारी खूबिया है | निक्की ने यह भी सोच रखा था की वह अपनी पढाई पूरी होने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ जुड़ेगी |

निक्की तंबोली का जन्म 21 अगस्त, 1996 को औरंगाबाद, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था | 2024 के हिसाब से निक्की की उम्र 28 साल हो चुकी है |

निक्की के पिता का नाम दिगम्बर तंबोली है जो एक्साइड इंडस्ट्री में काम करते है, और उनकी माँ का नाम प्रमिला तंबोली है जो एक गृहिणी है |

निक्की का एक भाई भी है जिसका नाम जतिन है | लेकिन कोविड से लड़ते हुए साल 2021 में उनका निधन हो गया था | निक्की अपने परिवार के साथ मुंबई, महाराष्ट्र में रहती है |

Nikki Tamboli Biography in Hindi
Nikki Tamboli with father and brother source:instagram

निक्की को पढाई में कुछ ख़ास दिलचस्पी नही थी परन्तु निक्की के माता-पिता चाहते थे की निक्की अपनी पढाई पूरी करे और उसके बाद जिस व्यवसाय में उनकी रूचि है उसमें अपना करियर बनाये |

निक्की ने अपनी स्कूल की पढाई ‘Podar International School’ औरंगाबाद से पूरी की है | निक्की ने अपनी कॉलेज की पढाई ‘Kishinchand Chellaram College’ से पूरी की है | निक्की की शेक्षणिक योग्यता की बात करे तो उन्होंने ग्रेजुएशन किया हुआ है |

Nikki Tamboli Height (Approx.)

  • in Feet : 5 Feet 6 inch
  • in Centimeters : 168 cm
  • in Meters : 1.68 m

Nikki Tamboli Weight (Approx.)

  • in Kilograms : 56 Kg
  • in lbs : 123 lbs

निक्की जब पढ़ रही थी तब उनकी कुछ फ्रेंड्स मॉडलिंग के लिए ऑडिशन देने जा रही थी तभी निक्की ने भी उनके साथ ऑडिशन देने का सोचा | निक्की जब अपनी फ्रेंड्स के साथ ऑडिशन देकर आयी तो उन्हें बिलकुल भी उम्मीद नही थी की उन्हें सेलेक्ट किया जायेगा | लेकिन उन्हें कुछ दिन बाद ही मॉडलिंग के लिए फ़ोन आ गया था | निक्की ने काफी समय तक पढाई के साथ साथ मॉडलिंग भी की है |

मॉडलिंग करते हुए निक्की को टेलीविजन विज्ञापनों के लिए ऑफर मिलने शुरू हो गये थे | मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए ऑडिशन देने लगी | बहुत सारे असवीकरण (rejection) के बाद उन्हें तेलुगु कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘Chikati Gadilo Chithakotudu’ में काम करने का मौका मिला और निक्की ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया

Nikki Tamboli Biography in Hindi

साल 2019 में निक्की ने ‘कंचना 3’ फिल्म में काम किया | इस फिल्म से निक्की की लोकप्रियता बढ़ गयी | यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म रही थी | इसी साल 2019 में निक्की ने तेलुगु फिल्म ‘Thippara Meesam’ में काम किया जिसमे निक्की ने मोनिका का किरदार निभाया |

साल 2020 में निक्की ने ‘बिग बॉस 14’ शो में भाग लिया था और वह सबकी फेवरेट बन चुकी थी | इनके बिग बॉस में किसी न किसी के साथ झगड़े होते ही रहते थे | इस शो में वह 2nd रनर-अप रही थी |

साल 2021 में निक्की ने फियर फैक्टर ‘खतरों के खिलाडी 11’ में भाग लिया जहा उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया | निक्की इस शो में दसवे स्थान पर रही थी |

निक्की को तब निराश पाया गया जब 2021 में उनके भाई का कोविड 19 के कारण निधन हो गया था | इसके बावजूद निक्की ने काम करना जारी रखा और उन्हें कई म्यूजिक विडियो और टेलीविजन शो में देखा गया | उनके करियर के प्रति समर्पण की जितनी प्रशंसा की जाये कम है |

साल 2024 में निक्की तंबोली ‘बिग बॉस मराठी सीजन 5’ में नजर आ रही है |

TitleRoleYear
Chikati Gadilo ChithakotuduPooja2019
Kanchana 3Divya2019
Thippara MeesamMounika2019
Bigg Boss 14Contestant2020
Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 11Contestant2021
Jogira Sara Ra RaItem Number2023
Bigg Boss Marathi 5Contestant2024

TitleSinger NameYear
Birthday PawriAmit Mishra and Aditi Singh Sharma2021
Kalla Reh JayengaJass Jaildar2021
Number LikhTony Kakkar2021
ShantiMillind Gaba2021
Roko RokoMellow D2021
Dil Kisi SeArjun Kanungo2021
Behri DuniyaAfsana Khan and Saajz2022
Ek Haseena NeRamji Gulati2022
ChhoriSonu Kakkar2022

निक्की तंबोली ने बहुत ही लोकप्रिय टेलीविजन शो बिग बॉस 14 में भाग लिया था जहा दर्शको ने उनको काफी पसंद किया और इस शो से निक्की की लोकप्रियता भी बढ़ी | निक्की बिग बॉस 14 में 2nd Runner-up रही थी | निक्की फ़िलहाल 2024 में बिग बॉस मराठी सीजन 5 में नजर आ रही है |

निक्की तंबोली एक फिल्म के लिए लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती है | निक्की की नेटवर्थ की बात करे तो उनकी नेटवर्थ 30-40 करोड़ रुपये (संभावित) है |

निक्की की अभी तक शादी नही हुई है और वह सिंगल है | लेकिन उनकी रोहित गिदा के साथ रिलेशन की खबरे चल रही थी | रोहित पेशे से एक डीजे, अभिनेता व् मॉडल है |

InstagramClick here
XClick here
YoutubeClick here

  • निक्की तंबोली एक एनिमल लवर है |
  • निक्की को पिज़्ज़ा और चॉकलेट खाना पसंद है |
  • निक्की के पसंदीदा रंग बैंगनी, सफ़ेद और काला रंग है |
  • निक्की की फेवरेट अभिनेत्री नयनतारा है |
  • निक्की को वर्कआउट करना अच्छा लगता है |
  • निक्की को घूमना और खरीददारी करना काफी पसंद है |
  • निक्की ने अपनी पढाई पूरी करने के बाद मुंबई से एक्टिंग कोर्स भी किया है |

Nikki Tamboli Biography in Hindi FAQs

निक्की तंबोली एक अभिनेत्री व् मॉडल है | वह फिल्मो, टीवी शो, और म्यूजिक विडियो इत्यादि में काम कर चुकी है | निक्की फेमस शो बिग बॉस के सीजन 14 का भी हिस्सा रह चुकी है |
निक्की तंबोली के भाई का नाम जतिन है वह अब इस दुनिया में नही है |
निक्की तंबोली 2024 में वर्तमान में बिग बॉस मराठी के सीजन 5 में नजर आ रही है |
निक्की अपने पिता दिगम्बर तंबोली और माता प्रमिला तंबोली के साथ मुंबई में रहती है |


Leave a comment