Bhavika Sharma Biography in Hindi | भाविका शर्मा का जीवन परिचय | Age, Height, Income, Family, Boyfriend, Husband


Bhavika Sharma Biography in Hindi: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ सवी का किरदार निभाने वाली भाविका शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नही है, आज हम उन्ही के बारे में आपको पूरी जानकारी देने वाले है |

Table of Contents

भाविका शर्मा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री व् मॉडल है | भाविका का पूरा व् असली नाम भाविका शर्मा है और उनका उपनाम (Nickname) भाविका है | भाविका का राशि चिन्ह (Zodiac Sign) है धनु (Sagittarius) और जाति से वह ब्राह्मण है | भाविका हिन्दू धर्म से संबंध रखती है और उन्हें भारत की राष्ट्रीयता प्राप्त है |

भाविका को बचपन से ही एक्टिंग का शोक था इसी शोक के चलते उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र से ही टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था | भाविका ने अपने अभिनय की शुरुवात साल 2015 से की थी | भाविका शर्मा कम उम्र में ही सफलता प्राप्त कर चुकी है | भाविका अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है | उनके परिवार ने हमेशा उन्हें अपने सपनो को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है |

भाविका शर्मा का जन्म 26 नवम्बर, 1998 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था जिस हिसाब से 2024 में भाविका की उम्र 26 साल हो चुकी है |

माता-पिता: भाविका के पिता का नाम प्रदीप शर्मा है और भाविका की मम्मी का नाम संगीता शर्मा है |

बहन: भाविका शर्मा की तीन बहने है जिनका नाम कीर्ति शर्मा, दिव्या शर्मा, और दीपिका शर्मा है |

भाई: भाविका शर्मा का एक भाई भी है जिनका नाम रिषभ शर्मा है |

Bhavika Sharma Biography in Hindi
भाविका शर्मा की मम्मी और बहन source:instagram

भाविका शर्मा ने अपनी स्कूल की पढाई दिल्ली पब्लिक स्कूल मुंबई से ही की है और इनकी शिक्षा योग्यता की बात करे तो इन्होने ग्रेजुएशन की हुई है | भाविका शुरू से ही एक एवरेज स्टूडेंट रही है उन्होंने 10th क्लास में 69% नंबर प्राप्त किये थे | इंग्लिश भाविका का फेवरेट विषय था |

Bhavika Sharma Height (Approx.)

  • in Feet: 5 Feet 4 inch
  • in Centimeters: 163 cm
  • in Meters: 1.63 m

Bhavika Sharma Weight (Approx.)

  • in Kilograms: 56 Kg
  • in lbs: 123 lbs

भाविका शर्मा ने अपने करियर की शुरुवात साल 2015 में ‘सोनी टीवी’ के सीरियल ‘परवरिश सीजन 2’ से की थी जिसमे भाविका ने रिया गुप्ता का किरदार निभाया था |

इसके बाद भाविका ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और कई सारे ब्रांड्स के लिए काम भी किया था |

साल 2017 में भाविका ‘स्टार भारत’ के टीवी शो ‘जीजी माँ’ में नजर आई थी जहा भाविका ने बिट्टू का किरदार निभाया था | इस टीवी सीरियल से भाविका को एक अलग पहचान मिली थी |

साल 2020 में भाविका को ‘सोनी सब’ के टेलीविजन शो ‘मैडम सर’ में काम करने का मौका मिला जहा पर उन्होंने कांस्टेबल संतोष शर्मा का रोल किया था | यह शो दर्शको को काफी पसंद आया था जिससे भाविका प्रसिद्ध हो गयी |

भाविका शर्मा ने 2020 में आयी हिंदी फिल्म ‘कुकी’ में भी काम किया है और कुछ शॉर्ट्स फिल्मो में भी काम किया है |

मैडम सर कॉमेडी शो में भाविका को हसीना मलिक के रोल के लिए ऑफर आया था परन्तु भाविका संतोष का ही ऑडिशन देना चाहती थी | फिर उन्होंने वही ऑडिशन दिया और वह सेलेक्ट भी हो गयी |

फिलहाल भाविका शर्मा ‘स्टार प्लस’ के टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ नजर आ रही है जहा पर यह शक्ति अरोडा के साथ सवी के किरदार में लीड रोल में नजर आ रही है | यह भाविका का अब तक का सबसे बड़ा शो है |

Bhavika Sharma Biography in Hindi
source:instagram

भाविका शर्मा की अभी शादी नही हुई है और ना ही वो किसी के साथ रिलेशनशिप में है | भाविका फ़िलहाल अभी सिंगल है |

भाविका और टीवी अभिनेता अनुज पंडित के रिलेशन की भी चर्चा हुई थी पर इन दोनों ने ही रिलेशन से इंकार किया था और इस बात को अफवाह बताया था | दोनों ने बताया था की वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त है |

भाविका का कहना है की वह अपने काम के साथ रिलेशन में है और आगे भी काम के साथ ही रिलेशन में रहना चाहती है |

भाविका शर्मा को आलू पूरी और काले चने बहुत पसंद है |

भाविका की पसंदीदा फिल्म ‘टार्जन दी वंडर कार’ है |

भाविका की पसंदीदा अभिनेत्री आयिशा टाकिया और करीना कपूर खान है |

भाविका का पसंदीदा रंग नीला और पीला है |

भाविका को डांस करना पसंद है |

भाविका को गाना और गिटार बजाना पसंद है |

भाविका को खाली समय में शौपिंग करना काफी पसंद है |

Bhavika Sharma Salary Per Episode:

भाविका शर्मा प्रति एपिसोड के 40-50 हजार रुपये तक चार्ज करती है और इनकी नेटवर्थ 10-15 करोड़ (संभावित) है |

भाविका इन्स्टाग्राम पर मार्केटिंग और ब्रांड्स की प्रमोशन से भी पैसा कमाती है |

भाविका शर्मा को इन्स्टाग्राम पर 1.5 मिलियन लोग फॉलो करते है  और उनके Youtube चैनल पर 8 लाख 72 हजार सब्सक्राइबर है |

भाविका टिक-टोक बेन होने से पहले टिक-टोक पर काफी लोकप्रिय थी | अब वह इन्स्टाग्राम पर एक्टिव रहती है |

 भाविका अपने Youtube चैनल पर शॉर्ट्स विडियो और व्लोग्स डालती रहती है |

InstagramClick here
YoutubeClick here
XClick here
FacebookClick here

भाविका ने 2017 में इंडियन टेली अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता का पुरुस्कार जीता था |

भाविका को साल 2023 में ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल के लिए फेवरेट नया सदस्य का स्टार परिवार अवार्ड्स मिला था |

भाविका को साल 2023 में ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल के लिए फेवरेट नयी जोड़ी का स्टार परिवार अवार्ड्स मिला था |

Bhavika Sharma Biography in Hindi FAQs

भाविका शर्मा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री व् मॉडल है |
भाविका शर्मा एक एपिसोड का लगभग 50 हजार रु चार्ज करती है |
भाविका शर्मा का जन्म 26 नवम्बर, 1998 को हुआ था |
भाविका शर्मा मुंबई, महाराष्ट्र में अपने परिवार के साथ रहती है |
भाविका शर्मा का असली नाम भाविका शर्मा है |
भाविका शर्मा ने मैडम सर को 2022 में छोड़ दिया था |
गुम है किसी के प्यार में सीरियल में नजर आने वाली सावी का असली नाम भाविका शर्मा है |

निष्कर्ष: एक सपने देखने वाली लडकी से प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री बनने तक का उनका सफ़र आसान नही रहा है | उनका यह सफ़र काफी प्रेरणादायक है, उनके समर्पण और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें भारतीय टेलीविजन में अलग पहचान दिलायी है | भाविका अपने काम को मनोरंजन के साथ करती है और उनका कहना है की वह ऐसे ही दर्शको को मनोरंजित करती रहेंगी |


Leave a comment