Rohit Suchanti Biography in Hindi | रोहित सुचांति का जीवन परिचय | Age, Height, Family, Wife, Income


Rohit Suchanti Biography in Hindi: रोहित सुचांति एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है, रोहित बिग बॉस 12 का भी हिस्सा रहे है, तो चलिए जान लेते है उनके बारे में पूरी जानकारी

रोहित का असली नाम रोहित सुचांति है, उनका निक नाम रोहित है | रोहित जैन धर्म से सम्बन्ध रखते है | रोहित एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है जो ज्यादातर टीवी सीरियल में काम करते है | उन्हें टेलीविजन धारावाहिक बिग बॉस 12 से काफी प्रसिद्धि मिली थी | रोहित कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुके है और इन्होने अपनी एक्टिंग से लोगो को काफी प्रभावित किया है |

रोहित सुचांति का जन्म 6 अप्रैल, 1996 को मुंबई, महाराष्ट्र भारत में हुआ था, साल 2024 के हिसाब से वह पुरे 28 साल के हो चुके है |

रोहित के पापा का नाम संदीप सुचांति है | रोहित की माँ का नाम रजनी सुचांति है | रोहित का एक भाई भी है जिनका नाम शोभित सुचांति है | रोहित अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते है | रोहित का परिवार जयपुर (राजस्थान) से सम्बन्ध रखता है |

रोहित ने अपनी स्कूल की प्राथमिक शिक्षा Navi Mumbai High School व्  हाई स्कूल की पढाई Baldwin Boys High School से पूरी की है | रोहित ने ग्रेजुएशन किया हुआ है और इसकी पढाई Sri Bhagawan Mahaveer Jain College Bengaluru से पूरी की है | इसके बाद रोहित फिल्म निर्माण और एक्टिंग की Higher Studies के लिए अमेरिका चले गये थे | जब वह अपनी डिग्री लेकर भारत वापस आये तो उन्होंने एक्टिंग में ही अपना करियर बनाया | उनके पास अब तजुर्बा था तो उन्हें काम भी मिल गया था |

Rohit Suchanti Biography in Hindi
source: rohit suchanti instagram

रोहित ने अपने करियर की शुरुवात 2010 में ‘सास बिना ससुराल’ सीरियल से बाल कलाकार के तोर पर कर ली थी | इसके बाद वह ‘प्यार तूने क्या किया’ सीरियल में भी नजर आए थे | पर रोहित को पहचान ‘साथ निभाना साथिया’ शो से मिली, यह शो प्रसिद्ध टीवी चैनल स्टार प्लस पर आया था | इस शो से रोहित को एक अलग पहचान मिली थी | 

इसके बाद साल 2017 में ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में भी नजर आये थे | इस शो से भी रोहित को काफी फेम मिला था | लेकिन सबके दिलो में ये तब छा गये जबसे इन्होने ‘भाग्य लक्ष्मी’ सीरियल में ऋषि का किरदार निभाया है | भाग्य लक्ष्मी Zee TV का प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल है |

Rohit Suchanti Height (Approx)

  • in Feet – 5 feet 9 inch
  • in Centimeters – 175 cm
  • in Meters – 1.75 m

Rohit Suchanti Weight (Approx.)

  • in Kilograms – 75 Kg

रोहित सुचांति की अभी तक शादी नही हुई है और ना ही उनकी कोई गर्लफ्रेंड है | पर उन्हें उनके प्रसिद्ध सीरियल भाग्य लक्ष्मी की को-स्टार ऐश्वर्या खरे के साथ काफी पसंद किया जाता है |

Rohit Suchanti Biography in Hindi
rohit and aishwarya source:rohit suchanti instagram

रोहित और ऐश्वर्या की कई बार अफेयर की खबरे आई है पर यह दोनों रिलेशन में नही है | यह दोनों बहुत अच्छे दोस्त है और इन दोनों के बीच दोस्ती का अच्छा सम्बन्ध देखने को मिलता है |

रोहित की अगर सैलरी की बात करे तो रोहित 70 हजार से लेकर 1 लाख तक प्रति एपिसोड का चार्ज करते है | रोहित सुचांति की नेट वर्थ (संभावित) 30-40 करोड़ रु है |

2010 – Saas Bina Sasural

2015 – Warrior High 

2017 – Class of 2017

2017 – Saath nibhaana Saathiya

2017-2018 – Rishta Likhenge Hum Naya

2018 – Big Boss 12

2019-2020 – Dil Yeh Ziddi Hai

2021-Present – Bhagya Lakshmi

रोहित को अलग अलग किरदार के लिए कई अवार्ड्स मिले है |

साल 2019, में रोहित को ‘दिल ये जिद्दी है’ शो के लिए पसंदीदा नयी जोड़ी और पसंदीदा नया सदस्य के लिए Zee Rishtey Awards मिला था |

साल 2022, में भाग्य लक्ष्मी शो के लिए उन्हें 2 अवार्ड्स मिले थे |

साल 2022 रोहित अपने शो भाग्य लक्ष्मी से ITA अवार्ड्स में Best Actor in Lead Role के लिए Nominate किये गये थे |

रोहित को एक्टिंग करना बहुत पसंद है |

रोहित Colors TV के प्रसिद्ध शो Big Boss 12 का हिस्सा रह चुके है |

रोहित सुचांति को साल 2019-20 में ‘दिल ये जिद्दी है’ में देखा जा चूका है |

साल 2021 में रोहित को Zee TV’s के प्रसिद्ध सीरियल भाग्य लक्ष्मी में काम करने का मौका मिला था |

वह वर्तमान में भाग्य लक्ष्मी शो में काम कर रहे है |

स्कूल के समय में रोहित थोड़े मोटे हुआ करते थे पर पिछले कुछ सालो से वह फिट है |

रोहित को Cooking, Travelling, Swimming बहुत पसंद है |

रोहित सुचांति के Instagram पर 1M Followers हो चुके है |

Rohit Suchanti Instagram

Rohit Suchanti Biography in Hindi FAQs

रोहित सुचांति एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता व् मॉडल है |
रोहित सुचांति और ऐश्वर्या खरे दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप से इंकार किया है, उनका मानना है की वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है |
रोहित सुचांति की अभी शादी नही हुई है वह सिंगल है |
रोहित सुचांति की कोई गर्लफ्रेंड नही है हलाकि उनका नाम ऐश्वर्या खरे के साथ जोड़ा जाता है |
रोहित सुचांति साल 2024 तक 28 साल के हो चुके है |
रोहित सुचांति एक एपिसोड के 70 हजार से लेकर 1 लाख तक चार्ज करते है |


Leave a comment