Sai Pallavi Biography in Hindi | साई पल्लवी का जीवन परिचय | Age, Height, Family, Income, Husband


Sai Pallavi Biography in Hindi: साई पल्लवी एक भारतीय अभिनेत्री है जिन्हें उनके सिंपल लुक, सुन्दर स्माइल के लिए भी जाना जाता है, तो चलिए जान लेते है उनके बारे में पूरी जानकारी 

साई पल्लवी का पूरा नाम Sai Pallavi Senthamarai Kannan (साई पल्लवी सेंथ्मरायी कन्नन) है, साई पल्लवी का नाम तब ज्यादा मशहूर हो गया जब उन्होंने 2 करोड़ के फेयरनेस क्रीम के ऐड को भी ठुकरा दिया | साई पल्लवी को FilmFare अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चूका है |

साई पल्लवी का जन्म 9 मई, 1992 को हुआ था | उनका जन्म Coimbatore Tamil Nadu (कोयंबटूर तमिल नाडू) भारत में हुआ था |

जैसा की साई पल्लवी का जन्म वर्ष 1992 में 9 मई को हुआ था तो इसके हिसाब से 2024 में साई की उम्र 32 साल है |

साई पल्लवी के पिता का नाम सेंथमराई कन्नन है, उनकी माता का नाम राधा कन्नन है जो की एक गृहिणी (Housewife) है | माता-पिता के अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है जिनका नाम पूजा कन्नन है | साई की बहन पूजा भी पेशे से एक अभिनेत्री है |

साई ने अपनी स्कूल की शिक्षा Avila Convent Matriculation School (अविला कान्वेंट स्कूल) कोयंबटूर तमिल नाडू से प्राप्त की है | इसके बाद साई ने अपनी मेडिकल की पढाई Tbilisi Sate Medical University, Tbilisi, Georgia से 2016 में पूरी की है | इसके बाद साई ने 2020 में Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) की Trichy में परीक्षा दी, साई ने MBBS किया हुआ है | 

  • Sai Pallavi Height

in Centimeters – 165 cm

in Meters – 1.65 m

in Feet inches – 5’5″

  • Sai Pallavi Weight (Approx)

in Kilograms – 55 kg

in Pounds – 121 lbs

 

Sai Pallavi Biography In Hindi
source:instagram

साई को बचपन से ही डांस का शोक था वह अपनी माँ से डांस सिखा करती थी क्योकि उनकी माँ एक डांसर थी | साथ ही वह टीवी पर आने वाले डांस शो देख कर भी डांस सिखा करती थी | साई एक Trained Dancer नही है पर फिर भी वह हमेशा डांस में कुछ नया करना पसंद करती है |

साई जब स्कूल में पढ़ती थी तो वह चाहती थी की वह भी डांस रियलिटी शो में हिस्सा ले पर वह एक होनहार स्टूडेंट थी इसीलिए उनकी माँ चाहती थी की डांस शो के चक्कर में साई की पढाई खराब न हो | साई अपने स्कूल में काफी सक्रिय रहती थी साथ ही वह अपने स्कूल में होने वाले आयोजन में हिस्सा लिया करती थी | स्कूल में डांस की वजह से साई को तारीफ मिलने लगी जिस वजह से अब उनकी माँ भी उनको परफॉर्म करने से नही रोकती थी |

साई को 2003 में स्कूल में परफॉर्म करने की वजह से Kasthooriman नाम की फिल्म में छोटा सा रोल करने का मोका मिला | यह एक मलयालम फिल्म थी जिससे साई बाल कलाकार के रूप में प्रथम प्रवेश (Debut) कर चुकी थी 

वर्ष 2014 में जब साई मेडिकल की पढाई कर रही थी तब उन्हें डायरेक्टर Alphonse Puthren ने साई को Lead Actress का रोल ऑफर किया | Alphonse साई की परफॉरमेंस से काफी इम्प्रेस थे | इस फिल्म का नाम था Premam, साई ने जब इस फिल्म की कहानी सुनी तो उन्हें कहानी काफी पसंद आयी | पर वह अपनी पढाई बीच में नही छोड़ना चाहती थी तो यह तय किया गया की जब भी उनकी छुट्टिया होगी तो वह शूटिंग करेगी |

वर्ष 2015 में जब यह फिल्म बन गयी तो रिलीज़ के बाद इस फिल्म ने धमाल मचा दिया | केवल 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ का कारोबार किया और साउथ में तो कुछ जगह यह फिल्म 6 महीनों तक लगी रही | इस फिल्म से साई को एक अलग ही पहचान मिली अब साई एक स्टार बन चुकी थी | इसके बाद उन्हें बहुत सारे ऑफर मिलने लगे |

रिपोर्ट्स के मुताबिक साई पल्लवी साउथ में एक प्रोजेक्ट के 2.5 से 3.0 करोड़ चार्ज करती है | साई की Net Worth लगभग 40 करोड़ है | साई विज्ञापनों और ब्रांड की प्रमोशन के जरिये भी अच्छी कमाई कर लेती है |

Premam – 2015

Kali – 2016

Fidda – 2017

Middle Class Abbayi – 2017

Maari 2 – 2018

Padi Padi Leche Manasu – 2018

Athiran – 2019

NGK – 2019

Paava Kadhaigal – 2020

Love Story – 2021

Shyam Singha Roy – 2021

Virata Parvam – 2022

Gargi – 2022

साई पल्लवी के Instagram पर 8.8 मिलियन Followers है |

Sai Pallavi instagram

Sai Pallavi Biography in Hindi FAQs

साई पल्लवी की बहन का नाम पूजा कन्नन है |
साई पल्लवी सिंगल (Unmarried) है , उनकी अभी तक शादी नही हुई है |
साई पल्लवी की एक छोटी बहन है जिसका नाम पूजा कन्नन है |
साई पल्लवी अपनी सिंपल लुक की वजह से प्रसिद्ध है, वह बहुत ही कम Makeup इस्तेमाल करती है, जिस वजह से उनको लोग काफी पसंद करते है |
साई पल्लवी ने अपनी मेडिकल की पढाई Tbilisi Sate Medical University, Tbilisi, Georgia से 2016 में पूरी की है |

हमने आपको इस लेख में साई पल्लवी के बारे में पूरी जानकारी दी है, अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे और Bharatdrishti.com के साथ बने रहे ! धन्यवाद |


Leave a comment