Shivangi Joshi Biography in Hindi | शिवांगी जोशी का जीवन परिचय | Age, Height, Family, Income, Boyfriend


Shivangi Joshi Biography in Hindi: भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने दर्शको के दिलो में अपनी ख़ास जगह बना रखी है उनके अभिनय की हर जगह तारीफ़ की जाती है, तो आज हम शिवांगी जोशी के बारे में आपको पूरी जानकारी देने वाले है |

Table of Contents

Shivangi Joshi Biography in Hindi: शिवांगी का पूरा व् असली नाम शिवांगी जोशी है और उनका निक नेम (Nickname) शिवी है | शिवांगी आज के समय में एक प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री है लेकिन उन्हें यह प्रसिद्धि ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल में नायरा का किरदार निभाने से मिली है | शिवांगी का परिवार चाह्ता था की वह एक अभिनेत्री बने और इसके लिए शिवांगी का परिवार उन्हें प्रोत्साहित भी करता था | परिवार के प्रोत्साहन की वजह से ही शिवांगी ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने की सोची थी |

शिवांगी जोशी का जन्म 18 मई, 1998 को देहरादून, उत्तराखंड भारत में हुआ था | शिवांगी जोशी का जन्म 1998 में हुआ था तो साल 2024 में उनकी उम्र 26 साल हो चुकी है और आज वह एक सफल अभिनेत्री है |

शिवांगी जोशी एक माध्यम वर्गीय हिन्दू परिवार से संबंध रखती है |

शिवांगी के पिता का नाम सुमन प्रकाश जोशी है और उनकी माता का नाम यशोदा जोशी है |

शिवांगी का एक भाई और एक बहन भी है | भाई का नाम है समर्थ जोशी और बहन का नाम शीतल जोशी हैं |

Shivangi Joshi Biography in Hindi
shivangi joshi family source:instagram

शिवांगी जोशी ने अपनी स्कूल की पढाई पाइन हॉल स्कूल (Pine Hall School) से पूरी की है | इसके बाद उन्होंने एमकेपी गर्ल्स कॉलेज (M.K.P Girls College) से उच्च शिक्षा की पढाई पूरी की है | शिवांगी ने आर्ट्स में बैचलर की डिग्री प्राप्त कर रखी है |

Shivangi Joshi Height (Approx.)

  • in Feet : 5 Feet 5 inch
  • in Centimeters : 165 cm
  • in Meters : 1.65 m

Shivangi Joshi Weight (Approx.)

  • in Kilograms : 50 Kg
  • in lbs : 110 lbs

शिवांगी ने साल 2013 में ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ टीवी सीरियल से अपने अभिनय की शुरुवात की थी | इसके बाद साल 2013-2014 में वह ‘बेइंतेहा (Beintehaa)’ टीवी सीरियल में नजर आई थी जहा उन्होंने आयात का किरदार निभाया था |

साल 2015 में शिवांगी ‘बेगुसराय (Begusarai)’ टीवी सीरियल में नजर आयी थी जहा उन्होंने पूनम का किरदार निभाया था | फिर 2016 में वह ‘प्यार तूने क्या किया’ सीरियल में भी नजर आई थी |

शिवांगी की प्रसिद्धि तब बढ़ गयी जब वह ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल में नायरा सिंघानिया गोएंका के किरदार में नजर आई जहा शिवांगी ने दुनिया भर में अपनी पहचान बना ली, शिवांगी इस सीरियल से 5 साल एक लम्बे समय तक जुडी रही |

इसके बाद ‘बालिका वधु 2’ में शिवांगी ने आनंदी का किरदार निभाया था | साल 2022 में वह ‘फियर फैक्टर- खतरों के खिलाडी सीजन 12’ में भी नजर आई जहा वह 12वे नंबर पर आई थी | फिलहाल शिवांगी ‘बरसाती मौसम प्यार का’ टीवी सीरियल में आराधना के किरदार में नजर आ रही है |

Shivangi Joshi Biography in Hindi
source:instagram

इसके अलावा शिवांगी बहुत सारे सीरियल में विशेष उपस्थिति दे चुकी है जैसे की –

  • Kuchh Khattee Kuchh Meethi
  • Killer Karaoke Atka toh Latkah
  • Box Cricket League 2
  • Ishqbaaz
  • Nach Baliye 9
  • Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke
  • Anupamaa
  • Sirf Tum
  • Bekaboo
  • India’s Best Dancer Season 3
  • Bade Achhe Lagte Hain

साल 2021 में शिवांगी एक शार्ट फिल्म ‘Love X Society’ में अंजली के किरदार में नजर आ चुकी है |

साल 2023 में शिवांगी ने ‘Jab We Matched’ वेब सीरीज से डिजिटल इंडस्ट्री में डेब्यू किया था |

शिवांगी जोशी बहुत सारे म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है |

Music VideoYear
Aadatein2020
Baarish2020
Kismat Teri2021
Aashiqui2021
O Dilbar Yaara2021
Humnava2022
Teri Ada2022
Boli Tujhse2022
Tu Mera Sanam2022
Heer Ranjha2022
Baarish Aayi Hai2023

शिवांगी जोशी की अभी शादी नही हुयी है | अगर उनकी रिलेशनशिप की बात की जाये तो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग के दौरान उनके को-एक्टर मोहसिन खान के साथ रिलेशनशिप की काफी चर्चा हुयी थी, हलाकि कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था |

शिवांगी की टेलीविजन अभिनेता रणदीप राय के साथ भी डेटिंग की खबरे आई थी, लेकिन इन दोनों की ये रिलेशनशिप ज्यादा दिन नही चल पायी थी |

शिवांगी फ़िलहाल अभी किसी को भी डेट नही कर रही है और वह सिंगल है |

Shivangi Joshi Biography in Hindi

शिवांगी प्रति एपिसोड के लिए लगभग 1.5 लाख रु तक चार्ज करती है और शिवांगी की नेटवर्थ 35-50 करोड़ रु (संभावित) है |

साल 2017 में शिवांगी को ‘Debut in A Lead Role (Female)’ के लिए ‘गोल्ड अवार्ड’ मिला था |

साल 2018 में शिवांगी को मोहसिन खान के साथ ‘Best On Screen Jodi’ का अवार्ड मिला था |

साल 2019 में शिवांगी को ‘Best Actress in A Lead Role’ के लिए गोल्ड अवार्ड और ITA अवार्ड दिया गया था |

साल 2020 में शिवांगी को ‘The Gold Glam And Style’ अवार्ड मिला था |

साल 2021 में शिवांगी को ‘Iconic Best Actress’ के लिए ‘आइकोनिक गोल्ड अवार्ड दिया गया था |

साल 2022 में शिवांगी ने ‘Iconic Most Popular TV Actress Of The Year’ का अवार्ड भी अपने नाम कर लिया था |

Shivangi Joshi Biography in Hindi
source:instagram
  • शिवांगी अपनी Teenage तक ऋषिकेश में ही रही थी |
  • शिवांगी को डांस करना पसंद और पढना पसंद है |
  • शिवांगी एक कत्थक डांसर है और वह स्कूल में डांस कम्पटीशन में भाग भी लिया करती थी |
  • शिवांगी ने टीवी सीरियल ‘बेगुसराय’ में लीड अभिनेत्री के रूप में काम किया था लेकिन मार्च 2016 में उन्हें अव्यवसायिक व्यवहार और अच्छी एक्टिंग नही करने के कारण शो से निकाल दिया गया था |
  • शिवांगी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अपनी प्रेरणा (Inspiration) मानती है |
  • शिवांगी को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल मिला था |
  • शिवांगी ने एक साल के लिए पढाई को भी बंद कर दिया था ताकि वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत को आजमा सके क्योकि वह एक अभिनेत्री बनना चाहती थी  |
  • शिवांगी ने 15 मार्च, 2023 को अपनी इन्स्टाग्राम की पोस्ट के जरिये बताया था की वह किडनी के संक्रमण से जूझ रही है |

InstagramClick here
XClick here
FacebookClick here

शिवांगी जोशी के पास Jaguar XE मॉडल की कार है जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है |

शिवांगी के पास Audi Q7 मॉडल की भी कार है जिसकी कीमत 90 लाख रुपये है |

Shivangi Joshi Biography in Hindi FAQs

शिवांगी जोशी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है उन्हें टीवी सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ से प्रसिद्धि मिली है |
शिवांगी जोशी हिन्दू धर्म से संबंध रखती है |
शिवांगी जोशी का एक भाई है जिसका नाम समर्थ जोशी है |
शिवांगी ने साल 2013 में ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात की थी |
शिवांगी की मोहसिन खान के साथ रिलेशन की काफी चर्चा हुई थी पर इन दोनों का ब्रेकअप हो चूका है और शिवांगी फ़िलहाल सिंगल है |
शिवांगी ‘बरसाती मौसम प्यार का’ टीवी सीरियल में आराधना के किरदार में नजर आ रही है |

निष्कर्ष: हमने इस लेख में आपको शिवांगी जोशी के बारे में पूरी जानकारी दी है, अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे और कमेंट कर के बताये की आपको यह जानकारी कैसी लगी ! धन्यवाद |


Leave a comment