Anchal Sahu Biography in Hindi: आंचल साहू का जीवन परिचय | Age, Height, Family, Income, Husband, Boyfriend


Anchal Sahu Biography in Hindi: अभिनेत्री आंचल साहू ने कम उम्र में ही अपना बड़ा नाम बना लिया है, लेकिन आंचल ने इस सफलता के लिए संघर्ष भी काफी किया है – तो चलिए जान लेते है आंचल साहू के बारे में पूरी जानकारी 

Table of Contents

आपने देखा ही होगा की कुछ बच्चे कितने शरारती होते है पर आंचल ऐसी बिलकुल भी नही थी | वह बहुत शरीफ हुआ करती थी और बडो की बात मानने वाली लडकी थी | आंचल दिखने में भी और आदतों में भी बिलकुल अपनी माँ पर गयी है | आंचल को कॉफ़ी (Coffee) बहुत पसंद है और जंक-फ़ूड भी पसंद है पर वह अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ज्यादा नही खाती है |

आंचल जब 6 वर्ष की थी तो उनके मामा ने उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी थी | वह फोटो काफी शेयर की गयी क्योकि आंचल उसमे काफी क्यूट लग रही थी | देखते ही देखते उनकी यह फोटो एक Advertisement Director तक पहुच गयी | डायरेक्टर को उनकी यह फोटो काफी पसंद आयी फिर उन्होंने आंचल के पापा से संपर्क करके एक Add Shoot का ऑफर किया |

वर्ष 2011 में आंचल ने पहली बार एक्टिंग की थी | जो Add आंचल को मिली थी वह क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए था जिसमे आंचल ने सचिन तेंदुलकर के साथ काम किया था | वह Add काफी चर्चा में रहा जिससे उन्हें आगे और काम भी मिला 

आंचल साहू का जन्म 18 मार्च, 2005 को मुंबई महाराष्ट्र (Mumbai Maharashtra) में हुआ था | उनका जन्म एक मध्यवर्गीय परिवार (middle class family) में हुआ था |

Anchal Sahu Biography in Hindi
source:instagram

जैसा की आंचल साहू का जन्म 2005 में हुआ था तो 2024 में उनकी उम्र 19 साल है |

आंचल साहू के पिता का नाम द्वारिकानाथ साहू है जो पेशे से एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते थे | आंचल अपने पिता को सुपर हीरो मानती है क्योकि उनका कहना है की पापा ने उन्हें हमेशा रानी की तरह रखा है | उनकी माता का नाम कविता साहू है | इसके अलावा आंचल की एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम अंजलि साहू है जो की पेशे से एक डॉक्टर है | आंचल अपने परिवार व् नानी की काफी लाडली हुआ करती थी | आंचल अपनी बहन से बहुत प्यार करती है और उनको बेस्ट फ्रेंड भी मानती है | 

Anchal Sahu Biography in Hindi: वर्ष 2011 में एक Add में काम करने के बाद आंचल को  “एक हजारो में मेरी बहना है” में छोटा सा रोल मिला, इसके बाद उन्होंने काफी Audition दिए पर उन्हें साइड रोल ही मिल रहे थे जिससे उनकी पहचान नही बन पा रही थी |

वर्ष 2012 में उन्हें सावधान इंडिया में काम मिला | वर्ष 2014 में आंचल को “एक हसीना थी” में बाल कलाकार का काम मिला | ऐसे ही छोटे छोटे रोल उन्हें बेगुसराय, लाजवंती, मेरी दुर्गा, लाल इश्क जैसे सीरियल में मिले | पर आंचल को बड़े रोल न मिलने की वजह से उनको पहचान नही मिल पा रही थी | बड़े रोल न मिलने का एक कारण यह भी था की उनकी उम्र अभी छोटी थी |

आंचल बहुत सारे Audition देने जाती थी, उन्होंने संघर्ष भी बहुत किया | बार बार रिजेक्शन से उनकी उम्मीद ख़त्म हो रही थी पर साथ ही उनकी एक्टिंग में भी सुधार हो रहा था | वर्ष 2019 में आंचल को मर्दानी 2 फिल्म में एक साइड रोल मिला, पर उन्हें पहचान “Kyu Utthe Dil Chhod Aye” शो से मिली जब यह शो टेलीविज़न पर आया तो आंचल को बहुत पसंद किया गया उनके किरदार ने हर किसी के दिल में जगह बना ली थी |

वर्ष 2022 में आंचल को Parineetii शो में Parineet का रोल मिला | इस शो से आंचल एक बड़ी स्टार अभिनेत्री बन गयी और उनकी Following भी अच्छी-खासी हो गयी | यह कलर्स का सुपर हिट शो है और आंचल इसकी लीड अभिनेत्री है |

आंचल MX Player की वेब सीरीज GirlFriend Chor (गर्लफ्रेंड चोर) में भी पिहू का किरदार निभा चुकी है 

आंचल साहू ने 12th class Science Stream से पास की थी और आगे की पढाई के लिए आंचल ने मुंबई के किसी कॉलेज में दाखिला लिया हुआ है | हलाकि आंचल के 12th में कितने नंबर ए थे वह इस बात का खुलासा नही करना चाहती है | आंचल बताती है की वह शूटिंग के समय सेट पर भी 2 घंटे तक पढाई करती है और फिर घर वापस आ कर भी पढ़ती है |

रिपोर्ट्स के मुताबिक आंचल साहू प्रति एपिसोड के 50 हजार से 1 लाख तक चार्ज करती है | और उनकी सालाना कमाई (लगभग ) 1.20 करोड़ से ज्यादा है | वह एक्टिंग, मोडलिंग, और ब्रांड प्रमोशन के जरिये भी कमाई करती है |

Anchal Sahu Height (Approx.)

  • in Feet  – 5 feet 6 inch
  • in Centimeters – 167 cm
  • in Meters – 1.67 m

Anchal Sahu Weight (Approx.)

  • in Kilogram – 59 Kg

Anchal Sahu Biography in Hindi FAQs

आंचल साहू की 2024 में उम्र 19 साल है |
आंचल साहू मुंबई की रहने वाली है |
आंचल साहू की Net-Worth (संभावित) 7 करोड़ है |
आंचल साहू की अभी शादी नही हुई है वह अभी सिंगल (Un-married) है |
आंचल साहू का जन्म 18 मार्च 2005 को हुआ था |
आंचल साहू ने 12th पास कर रखी है और उन्होंने आगे की पढाई के लिए मुंबई के किसी कॉलेज में Admission लिया हुआ है |


Leave a comment