Manisha Rani Biography in Hindi: लाखो दिलो की धड़कन मनीषा रानी के बारे में पूरी जानकारी


Manisha Rani Biography in Hindi: मुंगेर बिहार की रहने वाली मनीषा को आज किसी पहचान की जरुरत नही है वह बिग बॉस और झलक दिखला जा जैसे फेमस टीवी शो में नजर आ चुकी है तो चलिए जान लेने है Manisha Rani Kon Hai, Manisha Rani Biography के बारे में पूरी जानकारी 

जानिए इस पोस्ट में क्या-क्या है ?

मनीषा का पूरा नाम मनीषा रानी है और उनका उपनाम (Nickname) लवली है जो मनीषा के परिवार वाले उन्हें प्यार से बुलाते है | मनीषा रानी सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर और डांसर है | मनीषा रानी राष्ट्रीयता से भारतीय है और धर्म से हिन्दू है | मनीषा का राशि चिन्ह कन्या है | 

मनीषा रानी आज वह नाम बन चूका है जिसे सोशल मीडिया और बड़े बड़े टीवी शो में काफी पसंद किया जाता है | मनीषा आज किसी पहचान की मोहताज नही है | छोटे से शहर में रहकर बड़े सपने देखने वाली लडकी बिग्ग बॉस और झलक दिखला जा जैसे प्रसिद्ध शो में नजर आ चुकी है |

मनीषा रानी का जन्म 9 जून, 1997 को मुंगेर, बिहार, भारत में एक माध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था | उनकी उम्र 2024 के हिसाब से 27 वर्ष हो चुकी है |

मनीषा रानी के पिता का नाम मनोज कुमार जो एक कूरियर ऑफिस में काम करते है और उनकी माता का नाम रागिनी देवी है | मनीषा के 2 भाई है जिनका नाम रोहित राज और राहुल राज है, और एक बहन भी है बहन का नाम शारिका रानी है | मनीषा बताती है की जब वह 5th क्लास में पढ़ रही थी तब उनकी माँ घर में हुए आपसी विवाद के चलते घर छोड़ कर चली गयी थी तब मनीषा की उम्र सिर्फ 8 साल थी |

उनकी माँ के घर छोड़ के जाने के बाद उनके पिता ने कभी दूसरी शादी नही की और अकेले ही अपने सभी बच्चो की परवरिश की है | मनीषा की माँ के जाने के बाद मनीषा और उनकी बहन ने ही सारा घर संभाला | दोनों बहने घर का सारा काम करती थी | उनका बचपन बहुत ही मुश्किल दौर से बीता है |

मनीषा को डांस करने का बचपन से ही शौक रहा है और उन्होंने 2015 में डांस इंडिया डांस शो में भाग लिया था जहा पर उन्हें पहले राउंड में ही बहार कर दिया गया था |

Manisha Rani biography in hindi
pic source: manisha rani instagram

मनीषा रानी ने अपनी स्कूल की पढाई मुंगेर के एक प्राइवेट स्कूल से पूरी की है और दरभंगा विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की है |

Manisha Rani Height in Feet (Approx.)

in Feet : 5 Feet 3 inch

in Centimeters : 161 cm

in Meters : 1.61 m

Manisha Rani Weight (Approx.)

in Kilograms : 50 kg

in lbs. : 110 lbs.

मनीषा को बचपन से ही डांस का शौक था वह अपने शहर में होने वाले डांस शो में भाग भी लिया करती थी | मनीषा के पिता भी उन्हें सपोर्ट करते थे लेकिन जब लडकी बड़ी हो जाती है तो माँ-बाप की चिंताए भी बढ़ जाती है ऐसा ही कुछ मनीषा के पिता के साथ भी हुआ |

मनीषा जब 11th class में पढ़ रही थी तब परिवार के लोगो के द्वारा रोक-टोक की जाने लगी जो मनीषा को अच्छी नही लगती थी | मनीषा ने अपने पिता से डांस शोज में भाग लेने के लिए कहा तो उनके पिता ने बाकी परिवार के लोगो के दबाव में मना कर दिया था |

Manisha Rani biography in hindi
pic source: manisha rani instagram

जब मनीषा को डांस सिखने के लिए भी उनके परिवार द्वारा मना कर दिया गया तो उन्होंने सोचा की ऐसे तो वह कभी अपने सपने पुरे नही कर पायेगी | इसके बाद मनीषा रानी अपनी फ्रेंड के साथ कोलकाता भाग गयी और अपने पिता को पत्र लिख कर इस बारे में जानकारी दी | उस समय मनीषा की उम्र 16 साल थी |

मनीषा में कॉन्फिडेंस की तो भरमार है और वह बिना टिकेट ही ट्रेन से कोलकाता पहुच गयी थी | मनीषा के घर छोड़ के जाने से उनके पिता ने एक साल तक बात नही की थी | मनीषा बताती है की जहा वह रहती थी वो घर बहुत ही बुरी हालत में था उससे अच्छा घर तो उनका खुद का था |

कोलकाता में रहकर मनीषा ने काम ढूंडना शुरू किया ताकि वह किसी अच्छे कोरेओग्रफर से डांस सीख सके इसके लिए उन्होंने होटल में वेट्रेस की नौकरी भी की थी | जब काम की तंगी के वजह से उनके पास किराया भरने के भी पैसे नही थे तो उन्हें एक लड़के ने किसी गाव में डांस करने का ऑफर किया लेकिन मनीषा के अनुसार वहा छोटे-छोटे मिट्टी के मकान थे जिसमे छेद में से लोग झाका करते थे |

बाद में मनीषा वापस बिहार लौट आयी और उन्होंने टिक-टोक पर विडियो बनाना शुरू किया | एक दिन ऐसे ही उन्होंने अपनी आवाज़ में डायलॉग वाली विडियो डाली और वह वायरल हो गयी और मनीषा की फैन-फोल्लोइंग बढती चली गयी | उन्हें एमएक्स टकाटक की तरफ से विडियो बनाने का ऑफर मिला और कई इवेंट्स में भी बुलाया गया | इसके बाद उन्हें ‘गुडिया हमारी सभी पे भारी’ शो के लिए ऑफर मिला और लुक टेस्ट के लिए मुंबई बुलाया गया |

इस टीवी शो में 2 साल काम करने के बाद मनीषा को लगा की उन्हें बिग बॉस में जाना चाहिये जिसके लिए वह लगातार प्रयास करती रही | लेकिन उन्हें ऐसे लोग मिले जो गलत फायदा उठाने वाले हो सकते थे | मनीषा ने सोचा की चाहे कितना ही समय क्यों न लगे वह अपनी मेहनत से ही बिग बॉस में जाएगी और फिर उन्हें एक दिन बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए कॉल आया जहा वह दूसरी रनरउप रही और मनीषा झलक दिखला जा शो की विजेता भी रह चुकी है |

TitleYear
Gudiya Hamari Sabhi Pe Bhari2020
Bigg Boss OTT 22023
Jhalak Dikhla Ja2024
Saath (Music Video)2022
Tinkiya (Music Video)2023
Jamna Paar (Music Video)2023
Tu Duniya Meri (Music Video)2023
Najar Na Lage (Music Video)2023
Bolero (Music Video)2023
Baarish Ke Aane Se (Music Video)2023
Bairan Begani (Music Video)2024

मनीषा को साल 2022 में Best influencer And Entertainer का अवार्ड Radio Adda Excellence की तरफ से मिला था |

साल 2022 में ही Ace Influencer And Business अवार्ड मिला था |

Manisha Rani biography in hindi
pic source: manisha rani instagram

Manisha Rani Boyfriend: मनीषा रानी की अभी शादी नही हुई है फिलहाल वह सिंगल है | और उनके बॉयफ्रेंड के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नही है लेकिन मनीषा के करियर के शुरुवाती दौर में जिस लड़के/बॉयफ्रेंड ने उनकी मदद करी थी उसका नाम दीपक है |

Social MediaFollowersLink
Instagram13.2M +Click here
X/Twitter47K +Click here
Facebook511K+Click here
Youtube4.4M +Click here

मनीषा रानी सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर है और वह ब्रांड प्रमोशन भी करती है | मनीषा की इनकम 5-10 लाख प्रति महीना (संभावित) है और सालाना आय Net Worth 1 से1.5 करोड़ रु (संभावित) है |

  • मनीषा के पास Mercedes-Benz कार है जिसे उन्होंने पिछले साल दिसम्बर 2023 में खरीदा था |
  • मनीषा अपनी पहचान बनाने से पहले बैकग्राउंड डांसर और शादियों में वेट्रेस का काम करती थी |
  • मनीषा का बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक रहा है जिसके लिए वह लोकल शो में भाग लेती रहती थी |
  • साल 2023 ने मनीषा बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था |
  • मनीषा साल 2024 में झलक दिखला जा के सीजन 11 में विजेता रह चुकी है |
  • झलक दिखला जा शो में विजेता बनने के लिए उन्हें 30 लाख का इनाम और Yas Island in Abu Dhabi, UAE में ट्रिप भी मिली थी |
  • मनीषा ने अपने बाहिने हाथ और बैक पर tattoo बनवा रखा है |

Manisha Rani Biography in Hindi

मनीषा रानी एक डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर है |
मनीषा रानी की हाइट लगभग 5 फीट 3 इंच है |
अभिषेक मल्हान के अनुसार वह मनीषा रानी को अच्छा दोस्त मानते है और उनकी छोटी बहन की तरह सपोर्ट करते है |
एल्विश यादव और मनीषा रानी दोनों अच्छे दोस्त है और बिग बॉस में भी दोनों की शानदार बोन्डिंग देखने को मिली थी |

निष्कर्ष: आज हमने इस लेख में Manisha Rani Biography in Hindi के बारे में पूरी जानकारी दी है | अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे और किसी भी अन्य जानकारी के लिए कमेंट कर के बताये ! धन्यवाद |


Leave a comment