Search
Close this search box.

Ola IPO: ओला इलेक्ट्रिक लेकर आ रही है 5500 करोड़ का आईपीओ, जानिए कीमत, लोट साइज़, तारीख


Ola IPO: ओला लेकर आ रही है भारत का पहला EV आईपीओ, Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने 5500 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी हासिल कर ली है तो चलिए जान लेते इसके बारे में जानकारी |

Ola IPO
PC/ ola electric instagram

Ola IPO: ओला कंपनी ने शेयर बाज़ार में लिस्ट होने के लिए पूरी तयारी कर ली है इस दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने 22 दिसम्बर को सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था, जिसमे कंपनी ने 5500 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव रखा था |

कंपनी के बारे में

Ola Electric Mobility Limited (ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड) कंपनी की स्थापना 2010 में हुई थी | कंपनी का मुख्यालय बेंगलोर में स्थित है | कंपनी ने अपने पहले EV मॉडल OLA S1 PRO की दिसम्बर 2021 में डिलीवरी की शुरुवात कर दी थी | इसके बाद कंपनी ने सितम्बर 2022 में OLA S1, अगस्त 2023 में OLA S1 AIR, और दिसम्बर 2023 में OLA S1 X की शुरुवात की |

डेटा के मुताबिक 31 अक्टूबर 2023 तक कामनी के 3733 ऑन-रोल और 2844 ऑफ-रोल कर्मचारी थे |

Ola IPO (क्या है कंपनी का प्लान)

आपने ओला कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में तो काफी सुना होगा लेकिन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक बाइक पर भी काम कर रही है | अगर कंपनी के मुताबिक सब सही रहा तो कंपनी ओला इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी 2026 से शुरू कर सकती है | ओला कंपनी 2026 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर सकती है 

कंपनी क्या करेगी आईपीओ से जुटाए पैसो का

Ola Electric IPO के लिए पेश किये गये दस्तावेजो में स्पष्ट किया गया है की आईपीओ द्वारा जुटायी गयी धनराशी में से 1226 करोड़ रूपए Ola Electric’s cell manufacturing plant (ओला इलेक्ट्रिक सेल के विनिर्माण सयंत्र), Ola Gigafactory (ओला गीगाफैक्ट्री) की क्षमता को 5 गीगावाट घंटा से बढ़ाकर 6.4 गीगावाट घंटा करने की तयारी है |

Ola IPO: Financial Details of company

चलिए बात करते है कंपनी के पिछले कुछ साल के Financial (वितीय) डेटा के बारे में 

FY21: वित् वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल 106 करोड़ रूपए का कारोबार किया जिसमे कंपनी का घाटा 199.23 करोड़ रूपए |

FY22: वित् वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल 456 करोड़ रूपए का कारोबार किया जिसमे कंपनी का घाटा 784.15 करोड़ रूपए |

FY23: वित् वर्ष 2023 में कंपनी ने कुल 2783 करोड़ रूपए का कारोबार किया जिसमे कामनी का मुनाफा 1472.08 करोड़ रूपए |

FY24 (3M): वित् वर्ष 2024 (3M) कंपनी ने 1278 करोड़ रूपए का कारोबार किया है जिसमे कंपनी का घाटा 267.15 करोड़ रूपए 

Ola IPO Price

ओला इलेक्ट्रिक कंपनी ने 5500 करोड़ रूपए के fresh equity issue और ऑफर-फॉर-सेल (OFS) 95,191,195 equity शेयर का प्लान पेश किया है | हालाँकि अभी तक लोट साइज़, शेयर मूल्य, लिस्टिंग तारीख का खुलासा नही किया हैं |

FAQs

Ola IPO का साइज़ कितना है ?

कंपनी 5500 रूपए के फ्रेश शेयर और 9.52 करोड़ शेयर ऑफर-फॉर-सेल के लिए जरी करने वाली हैं |

Ola IPO के खुलने और बंद होने की तारीख क्या है ?

आईपीओ के खुलने और बंद होने की तारीख की घोषणा अभी बाकी हैं |

Ola Elecric IPO के लिए आवंटन (Allotment) तारीख क्या हैं ?

आवंटन की तारीख अभी तय नही की गयी है, आवंटन की जानकारी के लिए आप आईपीओ के रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं |

Ola Electric IPO का रजिस्ट्रार कोन हैं ?

ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ का रजिस्ट्रार Link Intime India Private LTD है, आप इनकी वेबसाइट पर जाकर आवंटन (Allotment) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

(डिस्क्लेमर:- हमारे द्वारा दी गयी जानकारी एक्सचेंज से प्राप्त सूचनाओ के आधार पर है, स्टॉक मार्केट में निवेश करना जोखिम के अधीन है इसीलिए शेयर या आईपीओ में निवेश करने से पहले अपने एक्सपर्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरुर ले ले. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए Bharatdrishti.com जिम्मेदार नही होगा)


Leave a comment