Search
Close this search box.

Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time: इस साल कब है रक्षाबंधन? शुभ मुहूर्त? पूरी जानकारी


Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time: रक्षाबंधन का शुभ त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, इस दिन बहन द्वारा भाई की कलाई पर बंधन (धागा) बांधने की रीत होती है – तो चलिए जान लेते है 2024 में यह किस दिन और किस मुहूर्त पर यह त्यौहार मनाया जायेगा  

भाई बहन के अटूट बंधन का त्यौहार - रक्षाबंधन

भाई बहन के अटूट बंधन का त्यौहार – रक्षाबंधन जिसे राखी के नाम से भी जाना जाता है यह श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है | यह त्यौहार हिन्दू धर्म में प्रचलित है परन्तु इसे सभी धर्म के लोग बहुत ही उत्साह से मनाते हैं | सिर्फ यही एक ऐसा दिन है जो भाई बहन के लिए बना है | बरसो से यह त्यौहार हर साल काफी उत्साह से मनाया जाता है |

रक्षाबंधन की तैयारी

रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले ही बाजारों में सजावट हो जाती है और आम दिनों की अपेक्षा बाजारों में भीड़ थोड़ी ज्यादा देखने को मिलती है | बहने अपने भाई के लिए राखी खरीदती है और भाई अपनी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदते है |

राखी बांधने की विधि क्या हैं ?

राखी वाले दिन पूजा की थाली सजाई जाती है – थाली में राखी, मोली, चावल, मिठाई अदि रखा जाता है | सबसे पहले बहने अपने भाई की दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बंधती है फिर तिलक लगाकर आरती करती है | राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते है और उनकी हमेशा रक्षा करने का वचन देते हैं | इस शुभ दिन भाई अपनी बहनों को सभी बुराईयो से बचाने का वादा करते हैं |

Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time

इतिहास

रक्षाबंधन का इतिहास प्राचीन काल से जुडा हुआ है वामनावतार नाम की पोरानिक कथा में रक्षाबंधन का प्रसंग मिल जाता है | 

महाभारत में राखी के त्यौहार का उल्लेख

महाभारत में भी रक्षाबंधन के त्यौहार का उल्लेख है, जब युद्धिश्टर ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा की मै सभी मुसीबतों से कैसे निकाल सकता हु तब श्री कृष्ण ने उनकी तथा उनकी सेना की रक्षा के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की सलाह दी थी | शिशुपाल का वध करते टाइम श्री कृष्ण की तर्जनी में चोट आ गयी थी, तो द्रोपदी ने खून रोकने के लिए अपनी साडी चीरकर उनकी ऊँगली पर बांध दी थी | वो दिन श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन था | श्री कृषण ने चीरहरण के समय उनकी लाज बचाकर कर्ज चुकाया था |इसीलिए रक्षाबंधन के त्यौहार में एक दुसरे की रक्षा की भावना हैं | 

हिन्दू धर्मग्रंथो के अनुसार जब असुरो ने देवताओ के राजा इंद्र को हराया था तो उनकी पत्नी ने उनकी कलाई पर पीला धागा बांधा | इसकी सुरक्षा से दृढ होकर उन्होंने युद्ध लड़ा और युद्ध जीता भी | हलाकि यह भी खा जाता है की प्राचीन काल में रक्षाबंधन का त्यौहार पति-पत्नी के बीच मनाया जाता था |

किस दिन मनाया जायेगा रक्षाबंधन का त्यौहार

Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time: रक्षाबंधन हिन्दुओ का मुख्य त्यौहार है | यह त्इयौहार भारत में हिन्सदुओ व् विभिन्न समुदाय के लोगो द्वारा मनाया जाता है | अब यह त्यौहार केवल भाई-बहन तक ही सिमित नही रहा बल्कि दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच भी मनाया जाने लगा है | रक्षाबंधन का त्यौहार इस साल 2024 में 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जायेगा |

Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time

इस साल रक्षाबंधन का मुहूर्त कुछ इस प्रकार है –

  • Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time – 01:43 PM to 04:20 PM
  • And 06:52 PM तो 09:08 PM

रक्षाबंधन का मुहूर्त सोमवार, 19 अगस्त, दोपहर दिन के 1 बजकर 43 मिनट से लेकर दिन के 4 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है जिसकी अवधि 2 घंटे 37 मिनट की हैं और शाम 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 9 बजकर 8 मिनट तक है जिसकी अवधि 2 घंटे 15 मिनट की है |

  • Raksha Bandhan Thread Ceremony Time – 01:30 PM to 09:08 PM
  • Duration (अवधि) – 07 घंटे 38 मिनट
  • Pradosh Time Raksha Bandhan Muhurat – 06:52 PM तो 09:08 PM
  • Raksha Bandhan Bhadra End Time – 01:30 PM
  • Raksha Bandhan Bhadra Panchha – 09:51 AM to 10:53 AM
  • Raksha Bandhan Bhadra Mukha – 10:13 AM to 12:37 PM
  • Purnima Tithi Begins – 03:04 AM on August 19, 2024
  • Purnima Tithi Ends – 11:55 PM on August 19, 2024

Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time FAQs

Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time

रक्षाबंधन का मुहूर्त सोमवार, 19 अगस्त, दोपहर दिन के 1 बजकर 43 मिनट से लेकर दिन के 4 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है जिसकी अवधि 2 घंटे 37 मिनट की हैं और शाम 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 9 बजकर 8 मिनट तक है जिसकी अवधि 2 घंटे 15 मिनट की है |
रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त, 2024 को मनाया जायेगा
रक्षाबंधन का त्यौहार इस साल वार-सोमवार, 19 अगस्त, 2024 को मनाया जायेगा |
2025 में रक्षाबंधन शनिवार, 09 अगस्त, 2025 को है|


Leave a comment