Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi: सुकन्या योजना में बिटिया के लिए करे निवेश, मिलेंगे 70 लाख रु. पूरी जानकारी


Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi: अगर आपके घर भी कोई बिटिया है या किसी बिटिया का जन्म हुआ है तो आप भी इस स्कीम का लाभ ले सकते है | इस स्कीम का लाभ बेटियों के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक ही ले सकते है |

भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुवात की गयी है जिसमे आपको अपनी बिटिया के नाम एक खाता खुलवाना है | इस योजना में आपको हर महीने थोडा थोडा निवेश या एक साल में एक बार निवेश करना होता है | निवेश की गयी राशि पर ब्याज भी मिलेगा और मेच्योरिटी के बाद एक अच्छी रकम भी मिल जाती है | आज हम इस लेख में सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बात करने वाले है और आपको पूरी जानकारी हमारे द्वारा दी जाएगी |

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi (SSY): सुकन्या समृद्धि योजना को हम सरकारी गुल्लक भी कह सकते है | अगर आपके घर भी किसी बिटिया का जन्म हुआ है तो आपको धीरे धीरे इस गुल्लक में पैसे डालने है | आप हर रोज भी डाल सकते है, हर महीने भी डाल सकते है या फिर साल में एक बार भी डाल सकते है |

आपको इस योजना में धीरे धीरे पैसो को निवेश करना है जब आपकी बिटिया बड़ी हो जाएगी तो उस समय जो उसकी शिक्षा का खर्च होगा या फिर जब उसकी शादी की उम्र हो जाएगी तो उस समय आपने जितना भी पैसा निवेश किया और उन पैसो पर जितना भी ब्याज मिला वो सारा का सारा पैसा सरकार आपको लोटा देगी |

सुकन्या समृद्धि योजना की खासियत यह है की आप जब आपकी बिटिया बड़ी होगी तो उसकी उच्च शिक्षा या शादी के समय ही निवेश किया गया पैसा निकाला जा सकता है | ऐसा इसीलिए कह रहे है की होता क्या है अगर हमने फिक्स्ड डिपाजिट कर रखा हो या कही और निवेश कर रखा हो तो हमे अगर रकम चाहिये हो तो हम उसे तुरंत ही निकलवा लेते है पर इस स्कीम में ऐसा नही कर सकते है |

सरकार का कहना है की जब आप ये खाता खुलवाते है तो आपको अगले 15 साल तक निवेश करना है | आप कम से कम 250 रु और ज्यादा से ज्यादा 1.50 लाख रु साल भर में निवेश कर सकते है | 15 साल तक आपको पैसा निवेश करना है उसके बाद अगले 6 साल तक आपको कोई निवेश नही करना है तो जब आपके 21 साल पुरे हो जायेंगे सरकार आपका निवेश किया गया पैसा ब्याज सहित EEE बेनिफिट के साथ लोटा देगी |

समयपूर्व निकासी: जब बिटिया 18 साल की हो जाती है तो आप उसकी उच्च शिक्षा के लिए या फिर अगर बिटिया शादी करना चाहती है तो जितना भी पैसा आपका जमा हुआ है उसका 50% पैसा निकाल सकते है |

अगर इस स्कीम के दौरान बिटिया की सेहत को लेकर कोई गंभीर समस्या होती है तो इस योजना को बंद करवा कर पूरा पैसा भी निकलवाया जा सकता  है |

सरकार का ये भी कहना है की शुरू के 5 साल यानी जब से आपने ये खाता खुलवाया है उसके अगले 5 सालो तक आप किसी भी हाल में बंद नही करवा सकते है |

पहले सरकार 9.1% बहुत अच्छा ब्याज देती थी फिर धीरे धीरे कम होता गया और लम्बे समय तक 7.6% भी चला | 2023 में ब्याज दर 8% थी पर अब सरकार 8.2% का ब्याज दे रही है जो काफी अच्छी ब्याज दर है |

अवधिब्याज दर (%)
03.12.14 To 31.03.159.1
01.04.15 To 31.03.169.2
01.04.16 To 30.09.168.6
01.10.16 To 31.03.178.5
01.04.17 To 30.06.178.3
01.07.17 To 31.12.178.4
01.01.18 To 30.09.188.1
01.10.18 To 30.06.198.5
01.07.19 To 31.03.208.4
01.04.20 To 31.03.237.6
01.04.23 To 31.12.238
01.01.24 To 30.09.248.2

 

माता-पिता का आधार कार्ड

बिटिया का आधार कार्ड

बिटिया का जन्म प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज़ फोटो

बैंक व् पोस्ट ऑफिस द्वारा मांगे गये आवश्यक दस्तावेज 

 

सुकन्या समृद्धि योजना में साल के कम से कम 250 रु जमा करने जरुरी है | मान लिजिए अगर आपने 250 रु भी साल के जमा नही किये और लगातार 2 साल तक नही जमा करते तो आपका खाता निष्क्रिय हो जायेगा |

2 साल बाद अगर आप चाहते है की मै ये खाता फिर से चलाना चाह्ता हु तो आपको पिछले दो सालो के 250+250 = 500 रु जमा करवाने होगे साथ में 50 रु प्रति वर्ष का जुर्माना भी लगेगा मतलब आप तीसरे साल 600 रु जमा करवाओगे तभी आपका खाता फिर से चालू होगा |

अगर आप भी इस स्कीम में जमा की गयी राशि को कैलकुलेट करना चाहते है तो आप सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर (SSY Calculator) के द्वारा कर सकते है |

15 साल तक आपको पैसा जमा करना होता है और 6 साल का Lock-in-period रहता है | टोटल 21 साल बाद आपको जमा की गयी राशि ब्याज सहित मिलती है |

अगर आप 2024 से पैसा निवेश करते है तो वह कुछ इस प्रकार होगा –

योजना शुरू साल2024
प्रति वर्ष जमा की गयी राशि रु 1,50,000/-
15 सालो में जमा की गयी राशि रु 22,50,000/-
21 वर्षो तक जमा की गयी राशि पर ब्याज रु 46,77,578/-
मेच्योरिटी वर्ष 2045
मेच्योरिटी पर मिलने वाली कूल धनराशिरु 69,27,578/-

योजना शुरू वर्ष2024
प्रति माह 500 रु जमा करने पर 1 वर्ष में कूल राशिरु 6,000/-
15 वर्षो में जमा की गयी राशिरु 90,000/-
21 वर्षो तक जमा की गयी राशि पर ब्याज रु 1,87,103/-
मेच्योरिटी पर मिलने वाली कूल राशिरु 2,77,103/-
मेच्योरिटी वर्ष2045

योजना शुरू वर्ष2024
प्रति माह 1000 रु जमा करने पर 1 वर्ष में कूल राशिरु 12,000/-
15 वर्षो में जमा की गयी राशिरु 1,80,000/-
21 वर्षो तक जमा की गयी राशि पर ब्याजरु 3,74,206
मेच्योरिटी पर मिलने वाली कूल राशिरु 5,54,206/-
मेच्योरिटी वर्ष2045

योजना शुरू वर्ष2024
प्रति माह 2000 रु जमा करने पर 1 वर्ष में कूल राशिरु 24,000
15 वर्षो में जमा की गयी राशिरु 3,60,000/-
21 वर्षो तक जमा की गयी राशि पर ब्याज रु 7,48,412/-
मेच्योरिटी पर मिलने वाली कूल राशिरु 11,08,412/-
मेच्योरिटी वर्ष2045

  • सुकन्या योजना एक सरकारी योजना है जिसकी शुरुवात बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए की गयी है, इस योजना में आपको गारंटी रिटर्न मिलता है |
  • सुकन्या खाता को पुरे देश भर में कही पर भी स्थानांतरित किया जा सकता है |
  • कम से कम 250 रु और अधिकतम 1 लाख 50 हजार रु तक सुकन्या खाता में जमा किये जा सकते है |
  • बिटिया की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिये तभी इस योजना का लाभ लिया जा सकता है|
  • अगर इस योजना में से आप पैसा निकलना चाहते है तो बिटिया के 18 साल के हो जाने पर आप आधा पैसा यानी 50% तक निकाल सकते है |
  • इस योजना के तहत साल 2024 में 8.2% की दर से सरकार द्वारा ब्याज दिया जा रहा है |
  • सुकन्या योजना के तहत टैक्स में भी छुट प्रदान की जाती है |
  • एक ही परिवार में आप 2 बेटियों का खाता खुलवा सकते है |

सुकन्या समृद्धि योजना के दो नुकसान हो सकते है जो की निम्मंलिखित इस प्रकार है –

1.) वैसे तो सरकार की तरफ से सुकन्या समृद्धि योजना एक बहुत अच्छी स्कीम शुरू की गयी है पर इसका नुकसान आपको कैसे हो सकता है ये हम आपको समझाते है |

मान लिजिए किसी ने साल 2014 में इस स्कीम में खाता खुलवाया होगा तो उस समय इस पर ब्याज मिल रहा था 9.1% तो उदहारण के लिए मान लेते है किसी बन्दे के 5 लाख रु इक्कठे हो गये तो अब उसे 8.2% का ही ब्याज मिल रहा होगा |

मान लिजिए कल अगर सरकार बोलती है की हम तो 5%, 6% या कम ज्यादा जो भी की इतना ही ब्याज दे सकते है तो आपका अगर एक अच्छा पैसा इक्कठा हो चूका है तो आपकी मज़बूरी है की आप इस पैसे को निकाल नही सकते | 

या तो ऐसा हो जाये की जिस ब्याज दर पर आपने खाता खुलवाया है वही ब्याज दर मिलती रहे | सरकार ब्याज दर को 10% भी कर सकती है पर इसकी संभावना बहुत कम है |

2.) अगर आप इस स्कीम में अकाउंट खुलवाते है तो जब तक आपकी बिटिया 18 साल की नही हो जाती तब तक सारा कंट्रोल माता-पिता के हाथो में रहेगा |

जैसे ही बिटिया 18 साल की हो जाएगी तो कंट्रोल माता-पिता से बदलकर बिटिया के पास चला जाता है |

जब बिटिया 21 साल की हो जाएगी तो पैसा निकालने के लिए माता-पिता के sign की जरुरत नही है बिटिया खुद अपना खाता कंट्रोल कर सकती है |

  • सबसे पहले बिटिया के माता-पिता या कानूनी अभिभावक को अपने घर के नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाना है |
  • यहा से आपको सुकन्या योजना के लिए आवेदन फॉर्म लेना है |
  • अब ध्यानपूर्वक बेटी और माता-पिता की जानकारी को दर्ज करना है |
  • साथ ही बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा बताये गये आवश्यक दस्तावेजो को साथ लगाना है |
  • अब सब कुछ करने के बाद जहा से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त किया था वहा पर जा कर जमा करवा दे |
  • तो इस तरह से आपका खाता सुकन्या योजना के लिए खुल जायेगा 

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi FAQs

सुकन्या योजना में खाता खुलवाने से लेकर अगले 15 सालो तक भुगतान करना होता है जिसके बाद 6 सालो का Lock-in-period होता है और 21 साल पुरे होने पर ब्याज सहित राशि आप निकाल सकते है |
सुकन्या योजना में प्रति वर्ष कम से कम 250 रु और ज्यादा से ज्यादा 1.50 लाख रु जमा किये जा सकते है |
15 वर्षो तक इस योजना में निवेश करना है और 21 साल बाद मेच्योरिटी के समय राशि निकली जा सकती है जो कर-मुक्त है |
अगर आप प्रति वर्ष 1.50 लाख रु जमा करते है तो 2024 के अनुसार 8.2% की ब्याज दर से आपको 21 सालो के बाद 69,27,578 रु मिलेंगे
सुकन्या योजना की शुरुवात भारत सरकार द्वारा की गयी है जिसमे निवेश की गयी राशि पर गारंटी रिटर्न मिलता है तो इस हिसाब से यह योजना सुरक्षित है |
सुकन्या योजना में मासिक या वार्षिक दोनों तरह से निवेश करने की सुविधा है आप हर महीने भी निवेश कर सकते है और हर साल भी निवेश कर सकते है |

निष्कर्ष:

आज हमने इस लेख में हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में पूरी जानकारी दी है हम उम्मीद करते है की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी | अगर जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे | धन्यवाद !


Leave a comment